हॉलमार्क

 

  •      विभिन्‍न देशों में शताब्दियों से स्‍वर्ण और स्‍वर्ण के आभूषणों (वस्‍तुओं) की खरीदारी के लिए सुरक्षा का कार्य करता है ।

  •       इस तथ्‍य का सूचक है कि स्‍वर्ण की वस्‍तुओं का सरकारी आकलन और हॉलमार्किंग केन्‍द्र में मूल्‍यांकन और परीक्षण हो चुका है तथा उन्‍होंने यह प्रमाणित कर दिया है कि प्रयुक्‍त धातु (उत्‍कृष्‍टता) फाइनेंस/शुद्धता के राष्‍ट्रीय/अंतर्राष्‍ट्रीय मानकों के अनुरूप हैं ।

 

-     भा मा ब्‍यूरो मानक मुहर, उत्‍कृष्‍टता मुहर, आकलन और हॉलमार्किंग केन्‍द्र की मुहर का शामिल होना, स्‍वर्णाभूषण के परीक्षण और हॉलमार्किंग के लिए उत्‍तरदायी हैं, प्रमाणित आभूषण विक्रेता का चिह्न और वर्ष का चिह्न (शब्‍द द्वारा सूचित होता है । उदाहरणार्थ शब्‍द वर्ष 2000 के लिए और बी शब्‍द वर्ष 2001 के लिए है) जैसा कि भा मा ब्‍यूरो द्वारा अनुमोदित है ।

 

-     इसकी शुद्धता सुनिश्चित करने के बाद प्रत्‍येक वस्‍तु/आभूषण पर लगाऍं

 

भा मा ब्‍यूरो हॉलमार्किंग योजना क्‍या है ।

 

-                     भा मा ब्‍यूरो अधिनियम, 1986 के अंतर्गत स्‍वर्णाभूषणों पर हॉलमार्किंग मूलत: स्‍वैच्छिक है ।

-                     IS 1417 स्‍वर्ण एवं स्‍वर्ण मिश्रधातुऍं आभूषण/शिल्‍पकारी शुद्धता एवं मुहरांकन” – भारतीय मानक विशिष्टि के अनुसार स्‍वर्णाभूषणों की शुद्धता का प्रमाणन होता है।

-                     भा मा ब्‍यूरो सम्‍पूर्ण देश में इसके क्षेत्रीय/शाखा कार्यालयों के नेटवर्क के माध्‍यम से इस योजना का प्रमाणन कर रहा है ।

-                     स्‍वर्ण और स्‍वर्णाभूषणों का आकलन IS 1418 भा मा ब्‍यूरो द्वारा मान्‍यता प्राप्त् एसेसिंग और हॉलमार्किंग केन्‍द्रों द्वारा स्‍वर्णाभूषणों में स्‍वर्ण के आकलन की पद्धति के अनुसार होता है ।

 

 

प्रचालन का संक्षिप्‍त विवरण

 

वे आभूषण विक्रेता जो अपने स्‍वर्णाभूषणों पर हॉलमार्किंग करवाना चाहते हैं, तो सबसे पहले भा मा ब्‍यूरो प्रमाणित आभूषण-विक्रेता बनने की आवश्‍यकता है । भा मा ब्‍यूरो प्रमाणन प्राप्त् करने के लिए आभूषण-विक्रेता से भा मा ब्‍यूरो में आवेदन करना होगा और व्‍यवस्थित गुणता नियंत्रण का प्रस्‍तावित अनुसरण करके हॉलमार्किंग के लिए स्‍वर्णाभूषणों के बैचों की एकरूपता सुनिश्चित करनी होगी । आभूषण विक्रेता की गुणता नियंत्रण पद्धति और परीक्षण रिपोर्ट से आभूषण-विक्रेता के प्रचालन का आधार तैयार होगा ।

 

आकलन और हॉलमार्किंग की विश्‍वसनीयता पद्धति स्‍थापित करने के पीछे मूल उद्देश्‍य

 

-                     अनियमित स्‍वर्ण की गुणता के उत्‍पीड़न से उपभोक्‍ता का बचाव करना ।

-                     स्‍वर्णाभूषण उद्योग के निर्यात में प्रतिस्‍पर्धात्‍मकता को विकसित करना और स्‍वर्णाभूषणों के निर्यातकर्ता को ठोस प्रोत्साहन प्रदान करना ।

    

-                     स्‍वर्ण आधारित वित्‍तीय उत्‍पादों को बढ़ावा देना, जिससे घरेलू क्षेत्र में, उपलब्‍ध विशाल स्‍वर्ण संसाधनों का उपयोग ।

-                     विश्‍व में भारत को प्रमुख स्‍वर्ण बाजार केन्‍द्र के रूप में विकसित करने के साथ सर्वोच्‍च उपभोक्‍ता के रूप में इसकी प्रतिष्‍ठा के अनुरूप हो ।

       

 

योजना

 

-                     यह योजना उनके लिए है, जो अपनी पद्धति, अपने कर्मचारियों और/अथवा अपने उप-संविदाकारों की कार्य गुणता को नियंत्रित करने के उत्‍तरदायित्‍व को स्‍वीकार करते हैं।

-                     केवल उनके लिए जो भा मा ब्‍यूरो द्वारा प्रमाणित हैं, पूर्णतया नियमों, उत्‍तरदायित्‍व सौंपने में विश्‍वास रखते हैं और नियमों के पूर्णतया और निरंतर उल्‍लंघन के लिए लाइसेंस के निलंबन से भारी जुर्माना तक के दंड के लिए तैयार हैं ।

-                     स्‍वर्णाभूषणों की संगत और वांछित शुद्धता चाहते हैं ।

 

                  

-                     प्रतिस्‍पर्धात्‍मक बाजार में समृद्धि लाना चाहते हैं, जो व्‍यापार में विद्यमान रहने, घरेलू के साथ-साथ अन्‍तर्राष्‍ट्रीय बाजार के लिए भी आवश्‍यक है ।

 

प्रमाणित आभूषणकर्ताओं को लाभ

 

भारतीय मानक ब्‍यूरो के हॉलमार्क स्‍वर्णाभूषण के लाइसेंस से आभूषण-विक्रेताओं को निम्‍नलिखित लाभ है :

-     इसकी क्षमता का स्‍पष्‍ट सूचक

-     गुणता के प्रति इसकी वचनबद्धता का ठोस गवाह

-     स्‍वर्णाभूषणों की शुद्धता और गुणता में संगत का आश्‍वासन

-     गुणता नियंत्रण के लिए मानक बनाए रखने के लिए उन्‍हें रास्‍ता बनाने के अवसर बताना और बाद में यह       प्रदर्शन करना कि वे जिसके लिए दावा करते हैं, उसके अनुरूप कर सकते हैं ।

-     अंतर्राष्‍ट्रीय प्रतिस्‍पर्धात्‍मकता

-     ग्राहक की संतुष्टि को बढ़ाना

 

ग्राहक को लाभ

 

-                     तृतीय पक्ष आश्‍वासन और संतुष्टि प्रदान करना कि उन्‍होंने दिए मूल्‍य के लिए सही शुद्धता प्राप्त् की है ।

 

-     अनियमित स्‍वर्ण गुणता/शुद्धता के उत्‍पीड़न से बचाव

 

अधिक जानकारी के लिए निकटतम कार्यालय से संपर्क करें

 

निदेशक (केन्‍द्रीय मार्क्‍स-1)                             उपमहानिदेशक (उतरी क्षेत्रीय कार्यालय)

उपमहानिदेशक (मध्‍य क्षेत्रीय कार्यालय)     उपमहानिदेशक (दक्षिणी क्षेत्रीय कार्यालय)

उपमहानिदेशक (पूर्वी क्षेत्रीय कार्यालय)      उपमहानिदेशक (पश्चिमी क्षेत्रीय कार्यालय)