अंतर्राष्ट्रीय सहयोग
अंतर्राष्ट्रीय मानक संगठन
(आईएसओ) के एक संस्थापक
सदस्य के रूप
में भा मा ब्यूरो
ने अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण
गतिविधियों
में भाग लेना जारी
रखा है। आईएसओ
के सदस्य के रूप
में भा मा ब्यूरो
:-
·
इसके नीति
निर्माण निकायों
में भाग लेता है
यथा विकासशील देशों
के मामलों संबंधी
समिति, अनुरूपता
आकलन संबंधी समिति,
सूचना संबंधी समिति
तथा उपभोक्ता
नीति संबंधी समिति।
·
उस परिषद का
भी सदस्य है जिसमें
आईएसओ के पदधारकों के
अतिरिक्त 18 सदस्य
शामिल हैं।
·
महानिदेशक, भा मा
ब्यूरो को 1998-2000 की
अवधि के लिए दक्षिणी
एवं केन्द्रीय
एशिया हेतु
क्षेत्रीय संपर्क
अधिकारी नामित
किया गया था।
भा मा
ब्यूरो अंतर्राष्ट्रीय इलैक्ट्रो-तकनीकी
आयोग (आईईसी) की गतिविधियों
में भी सक्रिय
रूप से रत है तथा
34 तकनीकी समितियों
में इसको सहभागिता
का दर्जा प्राप्त
है। महानिदेशक,
भा मा ब्यूरो
को आईईसी के
लिए परिषद मंडल
के सदस्य के रूप
में निर्वाचित
किया गया है।
भा मा
ब्यूरो के पास
निम्न देशों के
साथ माप विज्ञान
के संबंध में मानकीकरण,
प्रमाणन तथा गुणता आश्वासन
के क्षेत्र में
समझौता ज्ञापन
भी है :-
·
जर्मनी
·
रूसी परिसंघ
·
चीन
·
तुर्की
·
मारीशस
·
इजरायल
·
क्यूबा
भा मा ब्यूरो
5 तकनीकी समितियों
तथा 5 उप-समितियों
का सचिवीय
उत्तरदायित्व
धारक भी है तथा
51 तकनीकी समितियों
में इसका सहभागिता
का दर्जा है।
·
आईएसओ/टी सी 34/एससी
7 मसाले तथा
मिर्च मसाले
·
आईएसओ/टी सी 50 लाख
·
आईएसओ/टी सी 56 अभ्रक
·
आईएसओ/टी सी 113 खुले चैनल में तरल
प्रवाह का माप
·
आईएसओ/टी सी 113/एससी
1 वेग क्षेत्रफल
विधियां
·
आईएसओ/टी सी 113/एससी
6 तलछट
संवहन
·
आईएसओ/टी सी 120 चमड़ा
·
आईएसओ/टी सी 120/एससी
1 पिकल्ड
फैलट सहित
कच्ची खाल एवं
चर्म
·
आईएसओ/टी सी 120/एससी
2 शोधित चमड़ा
·
आईएसओ/टी सी 149 साइकिलें
अंतर्राष्ट्रीय
इलैक्ट्रो
तकनीकी तथा अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण
संगठन के साथ भा
मा ब्यूरो की
गतिविधियां
भा मा
ब्यूरो ने आईएसओ तथा इसकी
गतिविधियों
में इसके सृजन
के समय से ही अग्रणी
भूमिका निभाई
है। इसने इसके
नीति निर्माण में
भी काफी दिलचस्पी
दर्शाई है
तथा यह इसकी नीति
निर्माण समितियों
तथा समनुरूपता
आकलन समिति, उपभोक्ता
नीति समिति, विकास
समिति, सूचना समिति
तथा संदर्भ सामग्री
समिति का पी-सदस्य
भी है। इसने इसकी
तकनीकी समितियों
के माध्यम से
अपने महत्वपूर्ण
योगदानों के कारण
महत्वपूर्ण स्थिति
प्राप्त कर ली
है। भा मा ब्यूरो
51 समितियों
का पी सदस्य है
तथा 111 समितियों
का ओ सदस्य है
तथा 5 तकनीकी समितियों में
(आईएसओ/टीसी
50, आईएसओ/टीसी
56, आईएसओ/टीसी
113, आईएसओ/टीसी
120, तथा आईएसओ/टीसी
149) और 5 उप-समितियों (आईएसओ/टीसी
120/एससी 1 एवं एससी
2, आईएसओ/टीसी
34/एससी 7, आईएसओ/टीसी
113/एससी 1 एवं एससी
6) में
भी यह सचिवालय
पदधारक है।
भारत ने
1911 से आईईसी
में भाग लेना आरंभ
किया था। भा मा
ब्यूरो ने इंजीनियर्स
संस्था से 1949 में
आईईसी की भारतीय
राष्ट्रीय समिति
का उत्तरदायित्व
ग्रहण किया। भा
मा ब्यूरो 37 तकनीकी
समितियों
में भागीदार सदस्य
है।
1968 से भा मा
ब्यूरो प्रत्येक
वर्ष अक्तूबर
के महीने में विकासशील
देशों के नामांकितियों
के लिए मानकीकरण
संबंधी प्रशिक्षण
कार्यक्रम का आयोजन
करता आ रहा है।
नए विषयों
का प्रस्ताव करने
वाला प्रोफार्मा