पुस्‍तकालय सेवाऍं

 

       ब्‍यूरो का तकनीकी पुस्‍तकालय मानकों और संबद्ध विषयों पर सूचना के लिए नैशनल क्‍िलयरिंग हाउस के रूप में काम करता है और उद्योग, व्‍यापार, सरकार, अनुसंधानकर्ताओं और उपभोक्‍ताओं की आवश्‍यकताओं की समान रूप से पूर्ति करता है। ब्‍यूरो की पुस्‍तकालय प्रणाली में मुख्‍यालय (नई दिल्‍ली), मुम्‍बई, चण्‍डीगढ़, चेन्‍नई और कोलकाता स्‍िथत चार क्षेत्रीय कार्यालयों, केन्‍द्रीय प्रयोगशाला साहिबाबाद और प्रशिक्षण संस्‍थान, नोएडा के पुस्‍तकालय शामिल हैं।

संग्रह :

       मुख्‍यालय के पुस्‍तकालय में लगभग 6,00,000 मानक, विशिष्‍िटयॉं, संहिता, परीक्षण पद्धतियॉं विभिन्‍न आईएसओ सदस्‍य निकायों, अंतर्राष्‍ट्रीय मानकीकरण निकायों जैसे अंतर्राष्‍ट्रीय मानकीकरण्‍ा संगठन (आईएसओ), अंतर्राष्‍ट्रीय विद्युत तकनीकी आयोग (आईईसी), खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ), और विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (डब्‍ल्‍यूएचओ), क्षेत्रीय मानक संगठन जैसे यूरोपियन कमेटी फॉर स्‍टैण्‍डर्डाजेशन (सीईएन), कौंसिल फॉर म्‍युचुअल इक्‍नामिक एसिसटेंस  (सीएमईए) और अरब आर्गेनाइजेशन फॉर स्‍टैण्‍डर्डाइजेशन एंड मेट्रोलोजी (एएसएमओ) द्वारा जारी तकनीकी विनियम, रक्षा मंत्रालय, यूके और यूएस रक्षा के विभागों (एमआईएस) और व्‍यवसायिक तथा व्‍यापार संघों द्वारा जारी सरकारी विशिष्‍िटयॉं हैं।

      पुस्‍तकालय में लगभग 70,000 पुस्‍तकें, पेम्‍फलेट, सम्‍मेलन और संगोष्‍ठी, विवरण तथा विज्ञान, इंजीनियर प्रौद्योगिकी, कृषि, वस्‍त्रादि, प्रबंध आदि के सभी विषयों के मोनोग्राफ हैं।

सदस्‍यता :

       पुस्‍तकालय की सदस्‍यता व्‍यक्‍ितयों और संगठनों के लिए उपलब्‍ध है।

 

पुस्‍तकालय की सदस्‍यता, इसके आवेदन पत्र और निर्देश के लिए कृपया यहॉं क्‍िलक करें