मानक निर्धारण में सहभागिता हेतु एनजीओ एवं उपभोक्‍ता निकायों को आमंत्रण

      भारतीय मानक ब्‍यूरो, जो भारत का राष्‍ट्रीय मानक निकाय है, को विभिन्‍न प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में राष्‍ट्रीय मानकों के निरूपण का कार्य सौंपा गया है। इन मानकों का निर्धारण विभिन्‍न संभागीय समितियों/उपसमितियों/तदर्थ पैनलों के माध्‍यम से किया जाता है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि इन तकनीकी समितियों में उपभोक्‍ता हितों को प्रभावी रूप से प्रतिनिधित्‍व प्राप्‍त हो, भा मा ब्‍यूरो एनजाओ तथा उपभोक्‍ता कार्यकर्ताओं को अपने विवरण तथा सहभागिता की रूचि वाले क्षेत्र नजदीकी भा मा ब्‍यूरो के क्षेत्रीय या शाखा कार्यालय को भेजने के लिए प्रस्‍ताव आमंत्रित करता है। भा मा ब्‍यूरो कार्यालयों के पते भा मा ब्‍यूरो की वेबसाईट www.bis.org.in पर उपलब्‍ध हैं। इच्‍छुक पक्षकारों की तकनीकी विशेषज्ञता तथा अनुभव के आधार पर भा मा ब्‍यूरो संगत त‍कनीकी समितियों में उन्‍हें समुचित प्रतिनिधित्‍व देने पर विचार करेगा। भा मा ब्‍यूरो अधिनियम के प्रावधानों तथा उनके तहत बनाए गए नियमों एवं विनियमों के अनुसार पात्र सदस्‍यों को ऐसी बैठकों में भाग लेने के लिए यात्रा भत्‍ते/दैनिक भत्‍ते की प्रतिपूर्ति की जा सकती है।