राष्‍ट्रीय मानकीकरण प्रशिक्षण संस्‍थान (एनआईटीएस)

 

राष्‍ट्रीय मानकीकरण प्रशिक्षण संस्‍थान, भा मा ब्‍यूरो के बारे में

 

भारतीय मानक ब्‍यूरो, राष्‍ट्रीय मानक निकाय जो भारत सरकार के उपभोक्‍ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के उपभोक्‍ता मामले विभाग के अन्‍तर्गत संवैधानिक संगठन है और वह निम्‍नलिखित गतिविधियों में कार्यरत है :

 

 

उद्योग की बढ़ती हुई आवश्‍यकताओं और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए, राष्‍ट्रीय मानकीकरण प्रशिक्षण संस्‍थान के स्‍थापना भा मा ब्‍यूरो के तत्‍वावधान के अन्‍तर्गत 1995 में की गई। तब से निटस ने प्रशिक्षण कैलेंडर में बताए अनुसार उद्योग के लिए विभिन्‍न प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए हैं। ये कार्यक्रम भा मा ब्‍यूरो के अनुभवी, योग्‍य, प्रशिक्षण और अधिकारियों की 250 से अधिक टीम द्वारा आयोजित किए गए। निटस ने एशिया, अफ्रीका, यूरोप और लेटिन अमेरिका के विकासशील देशों के लिए अन्‍तर्राष्‍ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए हैं।

 

इसकी विस्‍तृत गतिविधियों को देखते हुए निटस ने मई 2003 से नोएडा में अपने नए परिसर में कार्य करना आरंभ किया है।

 

 

स्‍थान

निटस भा मा ब्‍यूरो मुख्‍यालय से लगभग 2 किमी. दूर नोएडा में स्थित है। यह 4 एकड़ की भूमि में फैला हुआ है और 7200 वर्ग मीटर का क्षेत्र बना हुआ है। यह नई दिल्‍ली एयरपोर्ट और रेलवे स्‍टेशन से जुड़ा हुआ है। एयरपोर्ट और रेलवे स्‍टेशन से पूर्व-भुगतान की जाने वाली टैक्‍सी उपलब्‍ध है।

 

नोएडा में स्थित निटस में सुविधाएं

इसमें समाचार के अन्‍तर्गत 100 व्‍यक्तियों के बैठने की क्षमता और 3 व्‍याख्‍यान कक्ष हैं जो सभी प्रशिक्षण सुविधाओं से युक्‍त है। पूर्ण सु‍सज्जित हॉस्‍टल ब्‍लॉक है जिसमें 48 कमरे हैं और प्रशिक्षण कार्यक्रम  से संबंधित सॉफ्टवेयर और सूचना प्रौद्योगिकी के लिए कम्‍प्‍यूटर केन्‍द्र पूर्व सुविधाओं से युक्‍त है।

 

कार्यक्रम के प्रकार

 

निटस निम्‍नलिखित प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता है :-

 

·        उद्योग के लिए इन-हाउस प्रशिक्षण कार्यक्रम (उद्योग परिसर पर)

·        उद्योग के लिए ओपन प्रशिक्षण कार्यक्रम

·        विकासशील देशों के लिए अन्‍तर्राष्‍ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

·        भा मा ब्‍यूरो कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम

 

गुणता, पर्यावरण, व्‍यावसायिम स्‍वास्‍थ्‍य और सुरक्षा, प्रयोगशाला, एचएसीसीपी संबंधित कार्यक्रम

 

निटस विभिन्‍न प्रकार के इन-हाउस और ओपन हाउस कार्यक्रम आयोजित करता है। इन कार्यक्रमों के लिए नामांकन प्रपत्र डाउनलोड किया जा सकता है। ओपन कार्यक्रम के लिए पहले ही आयोजना तैयार कर ली जाती है और इन-हाउस कार्यक्रम संगठन के अनुरोध पर उनके परिसर में आयोजित किया जाता है। ये कार्यक्रम गुणता, पर्यावरण, व्‍यावसायिक स्‍वास्‍थ्‍य और सुरक्षा, प्रयोगशाला, व्‍यावसायिक स्‍वास्‍थ्‍य और सुरक्षा प्रबंध पद्धति अथवा एचएसीसीपी के अन्‍तर्गत खाद्य सुरक्षा पद्धति का संगठन में विकास और कार्यान्‍वयन में कार्यरत प्रबन्‍धकों/कार्यपालकों की दक्षता को तेज करते हैं।

 

ओपन कार्यक्रम के अन्‍तर्गत दो-दिवसीय कार्यक्रम के लिए 5000/- रूपये प्रति सहभागी निश्चित है। तीन-दिवसीय कार्यक्रम के लिए 6000/- रूपये प्रति सहभागी शुल्‍क है। इस शुल्‍क में कार्यक्रम के दौरान स्‍थान, पाठ्यक्रम सामग्री, स्‍टेशनरी, चाय/कॉफी और मध्‍याह्न भोजन शामिल है।

 

इसके अलावा भा मा ब्‍यूरो पांच दिनों के लिए आईएसओ 9000 लीड ऑडिटर प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का भी आयोजन करता है। प्रति सहभागी शुल्‍क 15000/- रूपये (अनिवासी) है। यद्यपि यह प्रावधान है कि एक ही संगठन के दो या अधिक नामित के लिए 10% डिस्‍काउंट है। आईएसओ 14000 (पर्यावरण प्रबन्‍ध पद्धति) लीड ऑडिटर पाठ्यक्रम के लिए प्रति सहभागी शुल्‍क 18,000/- (निवासी) है। ये दोनों पाठ्यक्रम आईआरसीए (अन्‍तर्राष्‍ट्रीय प्रमाणन ऑडिटर्स रजिस्‍ट्रेशन अथारिटी, यूके से क्रमश: प्रत्‍यायित है। निट्स व्‍यावसायिक स्‍वास्‍थ्‍य और सुरक्षा प्रबंध पद्धति पर तीन दिन का लीड ऑडिटर पाठ्यक्रम भी आयोजित करता है । पाठ्यक्रम का शुल्‍क रु0 20,000/-  (अनिवासी)

 

उपरोक्‍त बताए शुल्‍क अनिवासी कार्यक्रम के लिए है । यद्यपि निट्स नोएडा में आयोजित कार्यक्रम निवासीय है । आवास और भोजन का शुल्‍क प्रतिदिन की दर से रु0 750/- (दो पलंग (डबल बैड) अकेले के लिए कमरा, वातानुकूलित कमरा, जलपान और रात्रि का भोजन शामिल है)

 

इन-हाउस कार्यक्रम सामान्‍यतया दो दिनों की अ‍वधि का होता है और इन कार्यक्रमों में से प्रत्‍येक के 20 सहभागियों के समूह के लिए रु0 35000/- शुल्‍क है । ज्‍यादा सहभागी होने की स्थिति में 20 से अधिक 25 (अधिकतम) की संख्‍या के लिए रु0 1500/- प्रति सहभागी अतिरिक्‍त शुल्‍क देय होगा । एक दिवस की अवधि के लिए इन-हाउस कार्यक्रम के लिए 20 सहभागियों के लिए रु0 20000/- शुल्‍क है और तीन दिनों के लिए रु0 55000/- (20 सहभागियों) के लिए है ।

 

अंतर्राष्‍ट्रीय कार्यक्रम    

 

उपरोक्‍त प्रशिक्षण कार्यक्रम के अतिरिक्‍त, प्रशिक्षण संस्‍थान प्रत्‍येक वर्ष एशिया और लेटिन अ‍मेरिका के विकासशील देशों के लिए मानकीकरण और गुणता आश्‍वासन के लिए अंतर्राष्‍ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता है । यह कार्यक्रम भा मा ब्‍यूरो द्वारा 1968 से आयोजित किया जा रहा है । निट्स ने विकासशील देशों के लिए प्रबंध पद्धति पर प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया है । भारत सरकार इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए इसकी तकनीकी सहायता आयोजना के अंतर्गत कई विकासशील देशों के लिए नामितों को फैलोशिप की सीमित संख्‍या प्रदान करता है । फैलोशिप के अतिरिक्‍त स्‍व-वित्‍त पर आधारित सीट भी उपलब्‍ध है, जिसका व्‍यय प्रायोजन करने वाले सरकार/संगठन अथवा स्‍वयं उम्‍मीदवार द्वारा किया जाना है । विभिन्‍न भारतीय सरकार की फैलोशिप योजना के अंतर्गत शामिल विभिन्‍न देशों संबंधी सूचना प्रत्‍येक देश के भारतीय मिशन में उपलब्‍ध है । यह योजना है :

 

·        स्‍पेशल कॉमनवेल्‍थ अफ्रीकन असिस्‍टेंट्स प्‍लान (एससीएएपी)

·        इंडियन टेक्‍नीकल एंड इकोनामिक्‍स कोआपरेशन (आईटीईसी)

·        कोलोम्‍बो प्‍लान (सीपी)

 

फैलोशिप में निम्‍नलिखित शामिल है :

·        अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई यात्रा की लागत (एक तरफ अथवा दो तरफ का, जैसा लागू हो )

·        होस्‍टल आवास की लागत

·        औद्योगिक और तकनीकी दौरे के लिए

·        आंतरिक यात्रा की लागत

·        शिक्षा शुल्‍क की लागत

·        भारत सरकार के नियमों के अनुसार आवास और विधि व्‍यय

·        पुस्‍तक भत्‍ता

·        भारत सरकार के नियमों के अनुसार चिकित्‍सा व्‍यय की लागत

 

स्‍व-वित्‍त आधारित उम्‍मीदवारों के लिए अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई यात्रा तक का व्‍यय, आवास योजना में अंदर की यात्रा और शिक्षा शुल्‍क आदि के लिए पूर्ण व्‍यय प्रति उम्‍मीदवार लगभग यूएस $ 200 होगा । शुल्‍क का भुगतान निम्‍नलिखित है :

 

1.      भा मा ब्‍यूरो में वि‍शेष कम अवधि के लिए कार्यक्रम विभिन्‍न देशों से वि‍शेष से अनुरोध पर आधारित भा मा ब्‍यूरो मानकीकरण और संबंद्ध गतिविधियों पर कम-अवधि के लिए उनकी आवश्‍यकताओं के अनुसार विभिन्‍न अवधि के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं ।