अन्य उत्पाद प्रमाणन योजनाऍ
सामान्य उत्पाद प्रमाणन योजना के अतिरिक्त भा मा ब्यूरो एक विशेष योजना के अंतर्गत पर्यावरण के अनुकूल उत्पादों पर लाइसेंस मजूर करता है ओर ऐसे उत्पादो पर ईको मार्क के प्रयोग की स्वीकृति देता है। ये उत्पाद भारतीय मानकों में निर्धारित गुणता संबंधी अपेक्षाओं के अलावा अन्य निर्धारित अपेक्षाओं के अनुरूप होने चाहिए।
विधुतीय उत्पादों (आईईसीईई) के लिए आईईसी की अनुरुपता परीक्षण एवं प्रमाणन के लिए आईईसी पद्धति के अंतर्गत भारतीय मानक ब्यूरो एक राष्ट्रीय प्रमाणन निकाय (जारीकर्ता और मान्यता प्रदान करना) है। भा मा ब्यूरो को जिन उत्पाद श्रेणियों के लिए आईईसीईई की मान्यता दी गई है, वे है - केबल और तार, संघटकों के रुप में कैपेसिटर, लो वोल्टेज हाई पावर स्विचिंग इक्विपमैंट , इंस्टालेशन प्रोटेक्टिव इक्विपमैंट, इलेक्ट्राँनी मनोरंजन उपकरण।
आईईसी की इलेक्ट्राँनी संघटकों की गुणता मूल्यांकन पद्धति (आईईसीक्यू) के अंतर्गत भा मा ब्यूरो एक राष्ट्रीय प्राधिकृत संस्था एवं राष्ट्रीय मानक संगठन है।
और अधिक जानकारी के लिए कृपया निदेशक (केन्द्रीय मार्क्स) को सम्पर्क करें।
भारतीय मानक ब्यूरो, मानक भवन , 9, बहादुरशाह जफर मार्ग, नई दिल्ली – 110002